मुजफ्फर नगर, फरवरी 22 -- मौहल्ला खेड़ा दरवाजा निवासी सलमान ने माननीय न्यायालय सिविल जज के यहां प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि बिल्लिशाह चौक झोझगान नवीश पुत्र फरमान, अजीम पुत्र डॉक्टर नूर हसन ने उसके साथ गाड़ियों के ले बेंच को लेकर पार्टनर शिप की थी। जिसमें नवीश व अजीम और उसके साथियों ने धोखाधड़ी से पीड़ित से 15 लाख 40 हजार रूपए ठग लिए हैं और अब पैसे मांगने पर जन से मारने की धमकियां दी जा रही है। अदालत के आदेश पर पुरकाजी थाने पर मुलजिमान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...