ललितपुर, दिसम्बर 21 -- तालबेहट। थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे के मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) ललितपुर के निर्देश पर की गई है। ग्राम तेरई निवासी मनोज पुत्र कैलाश ने न्यायालय में प्रार्थनापत्र प्रस्तुत करके बताया कि 23 अगस्त 2025 की शाम करीब छह बजे उनके पिता कैलाश मोटरसाइकिल पर सवार होकर साधना को घर छोड़ने जा रहे थे। वह शहजाद रोड स्थित बावरी मंदिर पुलिया के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही एक बुलेट मोटरसाइकिल चालक करन पुत्र रमेश निवासी ग्राम बरौदाडांग, थाना बार ने तेज रफ्तार व लापरवाही से वाहन चलाते हुए जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में प्रार्थी के पिता कैलाश गंभीर रूप से घायल हो गए, उनका एक हाथ टूट गया तथा सिर व शरीर में गंभीर अंदरूनी चोटें आईं। वहीं पांच मा...