बिजनौर, जनवरी 9 -- न्यायालय के आदेश के अनुपालन में वर्षों से लंबित एक मुकदमे का निर्णय होने के बाद दुकान स्वामी को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में उसकी दुकान पर कब्जा दिलाया गया। कब्जे के दौरान अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। धामपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव मिलक तखावली निवासी सावित्री देवी पत्नी स्वर्गीय कृष्णपाल की नगीना चौक स्थित एक दुकान को लेकर सीनियर डिवीजन न्यायालय, बिजनौर में पिछले 16 वर्षों से वाद विचाराधीन था। मामले में न्यायालय द्वारा 6 जनवरी 2026 को आदेश पारित करते हुए दुकान का कब्जा सावित्री देवी को दिलाए जाने के निर्देश दिए गए थे। न्यायालय के आदेश के बाद सीनियर डिवीजन न्यायालय से प्राप्त निर्देशों के क्रम में धामपुर पुलिस भारी पुलिस बल के साथ नगीना चौक स्थित दुकान पर पहुंची। कार्रवाई के दौरान दुकान में किराएदार के रूप में रह रहे व्यक...