शाहजहांपुर, जनवरी 11 -- घरेलू हिंसा व दहेज एक्ट के मुकदमे के दौरान कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने महिला को ससुराल ले जाकर दखल दिलाया। वहीं परिवार ने महिला पुलिसकर्मी बिना लिए घर में घुसकर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। मोहल्ला जेरबरगद के एहसान अली के बेटे फरमान की नगर के ही नितगंजा की रौनक अफरोज उर्फ अर्शी के साथ शादी हुई थी और उनके एक बेटी है। आपसी विवाद में अर्शी मायके में रहने लगी थी। फरमान ने विदा कराने के लिए कोर्ट की शरण ली, वहीं अर्शी ने फरमान व उसके माता, पिता, भाई, बहन के खिलाफ घरेलू हिंसा व दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था। वर्ष 2020 में कोर्ट ने अर्शी को ससुराल के घर में ही रखबाने का आदेश पारित किया था। इस बीच एहसान अली व परिवार ने बेटे फरमान को अपनी चल अचल संपत्ति से बेदखल करते हुए संबंध विच्छेद कर लिया था।

हिंदी हिन्दुस्तान क...