पीलीभीत, फरवरी 19 -- पूरनपुर। जनपद लखीमपुर में भीरा निवासी शख्स की बहन की शादी नगर के एक मोहल्ले में हुई है। 19 दिसंबर 2025 को वह अपनी बहन के घर कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। उनके साथ पत्नी और भाभी पूरनपुर आईं थी। दोनों महिलाएं रिश्तेदारी में दरवाजे पर खड़ी थीं। इस दौरान वहां मोहल्ले का वसीम पुत्र रहीस और उसका भाई आमिर वहां पहुंच गया। दोनों ने दरवाजे पर खड़ी महिलाओं को हाथ पकड़कर खींच और छेड़छाड़ करने लगे। महिलाओं ने शोर मचाया। इस पर लोग दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए दौड़े। उन्होंने अपने भाई मुस्तकीम और नियाब को बुला लिया। चारों ने घर में घुसकर महिलाओं की पिटाई लगा दी और और सोने के कुंडल,बुंदे छीन लिया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर बसीम, आमिर, मुस्तकीम और नियाब के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...