कौशाम्बी, नवम्बर 26 -- मंझनपुर, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के गंभीरा पूरब गांव की सोनिका दुबे ने बताया कि 15 सितम्बर 2025 की सुबह उसके पति सचिन दुबे मवेशियों को चारा दे रहे थे। तभी ससुर सुशील कुमार दुबे, जेठ रवि दुबे, चचिया ससुर राजेंद्र दुबे व चचेरे जेठ रिशु दूबे पहुंचे और पुरानी बातों को लेकर पति को गाली देने लगा। विरोध करने पर पिटाई शुरू कर दी। हमलावरों ने बीच-बचाव करने पहुंची पीड़िता को भी पीटा था। पीड़िता का आरोप है कि नामजद तहरीर दिए जाने के बाद भी पुलिस ने किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की। परेशान पीड़िता ने कोर्ट में अर्जी दाखिल की। मंगलवार को अदालत के आदेश पर सभी चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.