मुरादाबाद, जनवरी 31 -- ममझोला थाना पुलिस ने बिलारी के गांव नारायनपुर निवासी सुरजीत, अभनपुर निवासी मनोज कुमार और उसकी पत्नी जूली के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी देने का केस दर्ज किया है। यह मुकदमा कोर्ट के आदेश पर प्रकाशनगर लाइनपार निवासी रुकमेश कुमार की तहरीर पर कोर्ट के आदेश से लिखा गया है। जिसमें आरोप लगाया कि उनके मैनेजर ने अपने परिचित दंपति को उधार रुपये दिलवाए थे। बाद में जमीन देने को कहा लेकिन बैनामा नहीं किया। रकम मांगने पर धमकी दी। दर्ज रिपोर्ट में लाइनपार प्रकाशनगर निवासी रुकमेश कुमार ने बताया कि वह प्रकाशनगर चौराहे पर कृष्णा दूध भंडार के नाम से दुकान चलाते हैं। दुकान पर बिलारी के गांव नारायणपुर निवासी सुरजीत प्रबंधक के पद पर काम करते थे। रुकमेश के अनुसार मई 2023 में सुरजीत ने अपने दोस्त मनोज और उसकी पत्नी जूली से मिलवाया। मनोज और जूली...