बदायूं, जनवरी 7 -- बदायूं, संवाददाता। न्यायालय के आदेश पर जमीन बिक्री के नाम पर करीब नौ लाख 84 हजार रुपये की ठगी के मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि प्लॉट का बैनामा कराने का झांसा देकर पहले पूरी रकम वसूल ली गई, लेकिन तय तिथि पर न तो बैनामा किया गया और न ही रकम वापस की गई। धोखाधड़ी में संलिप्त होने के मामले में न्यायालय के आदेश पर यह इन आरोपियों के खिलाफ तीसरा मुकदमा दर्ज किया गया है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के गणेश बिहार कॉलोनी के रहने वाले आकाश गुप्ता पुत्र प्रदीप कुमार गुप्ता ने सीजेएम न्यायालय में प्रार्थनापत्र देकर बताया कि उन्हें आवासीय उद्देश्य से एक प्लॉट की जरूरत थी। इसी सिलसिले में मधुवन कॉलोनी के रहने वाले आदित्य कुमार गुप्ता के माध्यम से उनकी मुलाकात मोहल्ला शेख पट्टी खादी भंडार के रहने वाले ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.