अलीगढ़, फरवरी 5 -- मडराक, संवाददाता। कश्मीरी देवी पत्नी मोहन सिंह ग्राम अजीतपुर आसन थाना मडराक ने माननीय न्यायालय के आदेश पर थाना मडराक में मुकदमा पंजीकृत कराया है। मुकदमे में पीड़ित ने कहा है कि घटना 4 सितंबर, 25 सुबह 8 बजे की है। उदयवीर पुत्र मुंशी निवासी अजीतपुर आसना, थाना मडराक तथा दो अन्य अज्ञात व्यक्ति मेरे घर पर आए और पति मोहन पुत्र गोपी राम को अपने खेतों पर कार्य करने के लिए ले गए। कार्य खत्म करने के बाद खेत पर दूसरे खेत मालिक आ गए। उन्होंने ने मेरे पति को लाठी-डंडों सेमारपीट कर बेहोशी की हालत में कुएं में फेंक गए। पति को घर से लेकर गए उदयवीर ने इस घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। जब मुझे पता लगा कि खेत पर झगड़ा हुआ है तो पति की तलाश शुरू की और अगले दिन बेहोशी की हालत में कुएं से बाहर निकाला। जब मैंने उदयवीर से शिकायत की तो आ...