नई दिल्ली, फरवरी 7 -- यूपी के लखनऊ जिले की पांचों तहसीलों में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान सरोजनीनगर में डीएम विशाख जी ने समाधान दिवस की अध्यक्षता की। समाधान दिवस के बीच एक अधिवक्ता न्यायालय की फाइल लेकर डीएम के समक्ष आ गए। न्यायालय की फाइल अधिवक्ता के हाथ में देख डीएम भड़क गए और पेशकार सुरेश कुमार को निलम्बित करने का आदेश दे दिया। इसकी जानकारी मिलते ही सरोजनीनगर बार एसोसिएशन के महामंत्री गोविन्द्र प्रताप शुक्ला के नेतृत्व में पहुंचे अधिवक्ताओं ने डीएम विशाख जी से पेशकार सुरेश कुमार को निलंबित न करने की मांग करने लगे। इस पर डीएम ने अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) राकेश सिंह को मामले की जांच सौंपते हुए कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसी दौरान सरोजनीनगर तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कमलेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में...