बेगुसराय, जून 3 -- बखरी, निज संवाददाता। अनुमंडल व्यवहार न्यायालय परिसर में मंगलवार को अधिवक्ताओं के लिए कोर्ट ई-फाइलिंग प्रणाली को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अधिवक्ताओं को अदालती कार्य में डिजिटल माध्यमों के उपयोग के प्रति जागरूक और प्रशिक्षित करना था। प्रशिक्षण सत्र में अधिवक्ताओं को ऑनलाइन केस फाइलिंग की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों की स्कैनिंग व अपलोडिंग, पोर्टल पर लॉगिन और ट्रैकिंग सिस्टम की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन न्यायालय के तकनीकी सहायकों द्वारा किया गया, जिन्होंने प्रैक्टिकल डेमो के जरिए सभी चरणों को समझाया। इस अवसर पर दर्जनों वरिष्ठ व नवोदित अधिवक्ता मौजूद रहे। बार एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ई-फाइलिंग व्यवस्था से न्याय प्रक्रिया अधिक प...