उन्नाव, जनवरी 5 -- चकलवंशी। माखी थाना क्षेत्र के गंगादीनखेड़ा गांव के रहने वाले विजय लोध के खिलाफ कोर्ट में मुकद्दमा चल रहा है। जिसमें वह काफी समय से हाजिर नही हुआ। तब कोर्ट से वारंट जारी कर दिया गया। जिस पर पुलिस ने सोमवार को गांव से उसे गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने बताया कि वारंटी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। यहां कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...