उन्नाव, दिसम्बर 27 -- चकलवंशी। माखी थाना क्षेत्र के बुलंदपुर बिधनू गांव के रहने वाले कल्लू ने गांव निवासी गज्जू से किसी काम के लिए उधार रुपये लिए थे। अगस्त माह में गज्जू का बेटा अंकित ने पिता से दिए गए उधार रुपये का तगादा किया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। तब कल्लू ने पुलिस में तहरीर दी। मगर कोई कारवाई नहीं हुई तो कोर्ट चला गया। कोर्ट आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने बताया कि कोर्ट आदेश पर केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...