बदायूं, जनवरी 6 -- सैदपुर। न्यायालय के आदेश के बावजूद कब्जा का प्रयास किया गया है। पीड़िता पिंकी देवी ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर तहसील समाधान दिवस में गुहार लगाई है। वजीरगंज क्षेत्र के ग्राम बाकरपुर परगना सतासी में भूमि विवाद का मामला एक बार फिर तूल पकड़ता नजर आ रहा है। पीड़िता ने एसडीएम बिसौली को सौंपे शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि न्यायालय के स्पष्ट आदेश के बावजूद दबंग प्रतिवादी जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस सुनने को तैयार नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...