देहरादून, मई 24 -- Uttarakhand Corona: उत्तराखंड में दो महिलाएं कोरोना पॉजिटिव मिलीं हैं। दोनों महिलाएं दूसरे प्रदेश से उत्तराखंड आईं हैं। बेंगलुरु और गुजरात से उत्तराखंड आईं दो महिलाओं में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। इनमें से एक ऋषिकेश एम्स की डॉक्टर है, जबकि दूसरी ऋषिकेश में धार्मिक प्रवचन सुनने आई महिला है। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. सुनीता टम्टा ने बताया कि दोनों की ही ट्रैवल हिस्ट्री है। कोरोना के लक्षण पाए जाने के बाद उनकी जांच कराई गई, जिसमें दोनों संक्रमित निकलीं। उन्होंने बताया कि गुजरात से आई महिला पहले ही कई बीमारियों से ग्रसित है और उनको एम्स में भर्ती कराया गया है। जबकि, एम्स की डॉक्टर का स्वास्थ्य ठीक है और वे घर पर ही इलाज करा रही हैं। स्वास्थ्य महानिदेशक ने बताया कि उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण का अभी कोई मामला सामने नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.