गौरीगंज, मई 28 -- अमेठी। कोराना के नए वेरिएंट जेएन वन को लेकर जिले का स्वास्थ महकमा पूरी तरह से सतर्क है। जिला अस्पताल में समस्त संसाधनों से युक्त 20 बेड का वार्ड सुरक्षित किया गया है। ट्रेसिंग, टेस्टिंग व ट्रीटमेंट के लिए प्रशिक्षित डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ मौजूद है। हालांकि अभी तक किसी भी मरीज में संक्रमण के लक्षण नहीं पाए गए हैं। शासन द्वारा अस्पतालों में ऑक्सीजन, बेड और आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित रखने तथा ट्रेसिंग व टेस्टिंग के साथ निगरानी बढ़ाने का निर्देश जारी करने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला अस्पताल के सीएमएस डा. बीपी अग्रवाल ने बताया कि दोनों ऑक्सीजन प्लांट संचालित हैं। सभी बेड पर ऑक्सीजन सप्लाई व्यवस्था है। इसके साथ ही ऑक्सीजन कंसंट्रेटर व अन्य आवश्यक संसाधन, दवाएं व जांच की सुविधा उपलब्ध है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.