लखनऊ, अक्टूबर 31 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। कोविड के बाद कूल्हा के जोड़ खराब होने के मामलों में तेजी से इजाफा हुआ है। अस्पताल आने वाले करीब 12 प्रतिशत मरीजों में कोविड-19 के इलाज के लिए स्टेरॉयड की ज्यादा खुराक दिए जाने का इतिहास पाया गया है। यह जानकारी भारतीय आर्थोप्लास्टी एसोसिएशन के आयोजन सचिव डॉ. संदीप कपूर ने दी। वह शुक्रवार को भारतीय आर्थोप्लास्टी एसोसिएशन की तरफ से आयोजित आईएएकॉन 2025 के 21वें वार्षिक राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। डॉ. संदीप कपूर ने कहा कि कोविड के दौरान मरीजों को तय से ज्यादा स्टेरॉयड की खुराक दी गई। कुछ मरीजों ने बिना डॉक्टरी सलाह के भी दवा का सेवन किया। इसका असर हड्डी व जोड़ों की सेहत पर पड़ा। इसके दुष्प्रभाव अब देखने को मिल रहे हैं। कूल्हे के जोड़ खराब हो रहे हैं। चिकित्सा विज्ञान में इसे एवस्कुलर नेक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.