नोएडा, जून 26 -- नोएडा। जिले में गुरुवार को कोरोना के छह नए मरीजों की पुष्टि हुई। वहीं, 12 मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हुए। अब कुल रोगियों की संख्या 521 हो गई है। इनमें 248 महिलाएं और 273 पुरुष हैं। हैं। जिले में स्वस्थ हुए रोगियों की संख्या 477 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सक्रिय मरीजों की संख्या 44 है। इनमें से दो रोगी अस्पताल में भर्ती हैं। होम आइसोलेशन में 42 रोगियों का इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...