बहराइच, जुलाई 9 -- रुपईडीहा। भारत के प्रमुख क्षेत्रों से रुपईडीहा नेपालगंज होते हुए श्रद्धालु कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जाते रहे हैं। कोरोना काल से यह यात्रा बंद हो गयी थी। यह यात्रा अब नए सिरे से शुरू हुई है। कोरोना के कारण चीन ने भी भारतीय पर्यटकों पर रोक लगा दी थी। धार्मिक पर्यटकों के लिए रुपईडीहा नेपालगंज होकर यात्रा सबसे सस्ती व कम समय की है। नेपालगंज मे रहकर भारतीय पर्यटक यहां माता वागेश्वरी के भी भव्य मंदिर का दर्शन कर रहे हैं। अब तक 1 हजार श्रद्धालु नेपालगंज होते हुए मानसरोवर दर्शनार्थ जा चुके हैं। छोटी यात्रा होने के कारण रुपईडीहा होकर नेपालगंज पहुंचते हैं। नेपालगंज से प्लेन द्वारा ये लोग गंतव्य की ओर प्रस्थान कर रहे हैं। अभी भी यह सिलसिला जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.