गाजीपुर, जनवरी 14 -- दिलदारनगर, हिन्दुस्तान संवाद। हावड़ा-दिल्ली मुख्य रेल मार्ग पर कोरोना काल के दौरान बंद की गई पांच जोड़ी ट्रेनों का अब तक संचालन नहीं हो सका है। अब इसके फिर से संचालन की मांग क्षेत्रीय लोग उठाने लगे हैं। लोगों का कहना है कि बंद हुई ट्रेनों को फिर से शुरू करने से लोगों का आवागमन और सुलभ होगा। बता दें कि पूर्व मध्य रेलवे तहत इस मार्ग पर 13111/13112 सियालदह-दिल्ली लाल किला एक्सप्रेस, 13039/13040 हावड़ा-दिल्ली जनता एक्सप्रेस, 13133/13134 सियालदह-वाराणसी अपर इंडिया एक्सप्रेस, 13049/13050 हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस और 13007/13008 तूफान एक्सप्रेस का परिचालन कोरोना काल में अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिया गया है। इन ट्रेनों का संचालन अब तक शुरू न होने से मध्यमवर्गीय यात्रियों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ...