हरिद्वार, फरवरी 21 -- कॉमर्स एंड इंडस्ट्री विकास संस्थान की ओर से आयोजित तीन दिवसीय हिमालयन एक्सपो और भारत डेवलपमेंट स्कीम एक्सपो का उदघाटन सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया। उन्होंने कहा कि वोकल फॉर लोकल का जो सपना देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देखा है, वो इस प्रदर्शनी में झलक रहा है। यहां पर कई राज्यों के लोग आकर अपने-अपने उत्पादों के स्टॉल लगा रहे हैं। साथ ही लोग उत्पादों को परख रहे हैं। कहा कि कोरोना काल के बाद पूरे विश्व ने भारत के आयुर्वेद का लोहा माना है। प्रेम नगर आश्रम के गोवर्धन हॉल में आयोजित प्रदर्शनी में देश-विदेश की सैकड़ों कंपनियां और उत्तराखंड तथा भारत सरकार के विभाग भाग ले रहे हैं। सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि इस तरह की प्रदर्शनियों से स्थानीय उत्पादों को लेकर लोगों में उत्साह बढ़ता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.