लखनऊ, फरवरी 6 -- लखनऊ। उत्तर प्रदेश वैश्य-व्यापारी महासभा का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश के प्रमुख सचिव राज्य कर कामिनी चैहान एवं आयुक्त राज्य कर नितिन बंसल से शुक्रवार को मिला। उन्हें सात सूत्रीय मांग-पत्र ज्ञापन सौंपा। इस दौरान व्यापारियों ने कहा कि कोरोना-2019 काल वर्ष 2020, 2021, 2022, 2023 में सभी प्रतिष्ठान और संस्थान बंद रहे। इस अवधि का प्रकरण विभाग में लंबित है। उक्त अवधि का राज्य कर पूर्णतया कर-मुक्त घोषित किया जाए। प्रतिनिधिमंडल में महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सत्य प्रकाश गुलहरे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश चंद्र अग्रवाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष दीपक अग्रवाल पार्थ, युवा महासभा उप्र के महामंत्री अनुज रस्तोगी, महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष ममता गुप्ता, युवा विंग के प्रदेश मंत्री दीपक साहू, अर्चिन अरोड़ा आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...