हापुड़, जून 6 -- कोरोना को लेकर जनपद का स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। गुरूवार को जिले के चार अस्पतालों में तैयारियों की सफल मॉकड्रिल हुई। मॉकड्रिल के दौरान स्वास्थ्य अधिकारियों ने अस्पतालों का निरीक्षण किया। दिल्ली समेत पड़ोस के जिलों में कोरोना के पॉजिटिव केस मिले हैं। जिसे ध्यान में रखते हुए जिले का स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। अब शासन के आदेश पर गुरूवार को जिले के चार अस्पतालों में तैयारियों की मॉकड्रिल कराई। रामा मेडिकल कॉलेज, सरस्वती मेडिकल कॉलेज, जीएस मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल हापुड़ में मॉकड्रिल हुई। मॉकड्रिल में अस्पतालों में इलाज की व्यवस्थाओं की जांच हुई। अस्पतालों में उपलब्ध सुविधाओं को अधिकारियों ने परखा। सीएमओ डॉ सुनील त्यागी ने बताया कि तीन मेडिकल कॉलेजों और एक जिला अस्पताल में कोरोना के मरीजों के इलाज की तैयारियों की मॉकड्रिल करा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.