सिमडेगा, फरवरी 3 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। बीडीओ नूतन मिंज ने कोरोंजो मेला की बंदोबस्ती को लेकर संशोधित सार्वजनिक सूचना जारी कर दी है। सूचना के अनुसार कोरोंजो मेला की बंदोबस्ती हेतु खुली डाक की प्रक्रिया पांच फरवरी को दोपहर 12 बजे प्रखंड कार्यालय सभाकक्ष में संपन्न होगी। डाक की न्यूनतम राशि 29,440 रु निर्धारित की गई है। वहीं जमानत राशि 2,940 रुपये निर्धारित की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...