बेगुसराय, नवम्बर 2 -- गढ़पुरा एक संवाददाता। प्रखंड की कोरैय पंचायत के वार्ड संख्या 06 स्थित नल जल संयंत्र करीब एक महीने से खराब पड़ा है। इसके कारण लोगों को पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि नल जल के इस प्लांट के संवेदक को सूचना दी गई है लेकिन अभी तक इसे ठीक नहीं किया गया है। जबकि, लोग नल जल के पानी का उपयोग पीने, स्नान करने तथा अन्य जरूरत की पूर्ति के लिए करते हैं। इस पर निर्भरता से चापाकल रहने के बावजूद वह बेकार पड़ा है। 70 वर्षीय नवल किशोर झा ने बताया कि यह इसी नल जल का पानी पीते हैं। अपना वार्ड वाला नल जल एक महीने से खराब हो गया है। इसके कारण पीने के लिए पानी दूसरे वार्ड से लाना पड़ रहा है। स्नान करने में दिक्कत हो रही है। जल्द से जल्द इसे ठीक कराया जाए। इस संबंध में केयर टेकर अनंत कुमार सिंह ने बताया कि मोटर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.