भागलपुर, फरवरी 22 -- थाना क्षेत्र में विशेष छापेमारी अभियान शनिवार को थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार के नेतृत्व में चलाया गया। जिसमें गुप्त सूचना के आधार पर चित्रा सिनेमा हॉल के पास पुलिस ने छापेमारी कर 51 बोतल कोरेक्स कफ सिरप एवं लगभग 150 नशीली गोलियां बरामद की है। इस संबंध में सुल्तानगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि होली के दौरान नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री और सेवन को रोकने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है। छापेमारी के दौरान दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान चित्रा सिनेमा हॉल के समीप रहने वाले गौरव कुमार एवं मसदी निवासी शंकर यादव के रूप में हुई है। पुलिस दोनों गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...