देहरादून, जनवरी 13 -- IMD Weather Updates: उत्तराखंड में सूखी ठंड का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने मंगलवार को हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिलों में कोल्ड डे (शीत दिवस) की स्थिति रहने की संभावना जताई है। इन जिलों में दिन में धूप न निकलने से ठिठुरन बनी रह सकती है। राज्य के छह जिलों के मैदानी इलाकों में घने कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की गई है। उधर, प्रदेश में कड़ाके की ठंड के बीच मौसम एक बार फिर करवट लेने को तैयार है। मौसम विभाग ने 17 और 18 जनवरी को राज्य के तीन पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। यह भी पढ़ें- सुबह-सुबह भूकंप के झटकों से हिला उत्तराखंड का बागेश्वर, हरिद्वार-ऋषिकेश तक असर यह भी पढ़ें- जनवरी में भी बारिश-बर्फबारी नहीं, कोरी ठंड से उत्तराखंड में सूखे जैसे हालातआज और कल घने कोहरे के आसार मौसम निदेशक डॉ. सीएस तोमर...