गोरखपुर, जनवरी 3 -- बड़हलगंज, हिंदुस्तान संवाद। गोला थाना क्षेत्र के कोहड़ा बुजुर्ग निवासी निहाल चंद की तहरीर पर बड़हलगंज पुलिस ने बभनौली गांव निवासी विवेक पांडे व अनूप कुमार पांडेय पर जालसाजी का केस दर्ज कर लिया। निहाल चंद ने पुलिस को बताया कि नवंबर 24 में बभनौली निवासी विवेक पांडेय मिले, उन्होंने बातचीत में अपने परिचित अनूप कुमार पांडेय का नाम लेते हुए कहा कि उनसे बीजा दिलवाकर दक्षिण कोरिया भेजवा देंगे। इसके लिए 09 लाख रुपये लगेंगे। मैंने अपनी जमीन बेचकर अपने चाचा हरिकेश चंद के स्टेट बैंक खाते से 18 मार्च 25 को 06 लाख रुपये, अपने एक्सिस बैंक खाते से 7 मार्च को 50 हजार एवं 8 मार्च को 1.5 लाख रुपये इनके द्वारा बताए गए खाते में भेज दिया जिसका साक्ष्य मेरे पास मौजूद है। इन लोगों ने मुझे टिकट के साथ फ्लाइट में बैठा दिया। किंतु सियोल एयरपोर्ट...