कानपुर, दिसम्बर 4 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता कोरिया को आईआईटी कानपुर के नवाचार खूब पसंद आए। नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान आईआईटी कानपुर के 32 स्टार्टअप ने क्लीनटेक और सस्टेनेबिलिटी सेक्टर में अपनी तकनीक व नवाचार का प्रदर्शन किया। जिसमें अधिकांश नवाचार कोरियन को पसंद आए। उन्होंने विभिन्न स्टार्टअप के फाउंडर को लुभावने ऑफर देने के साथ नई चुनौतियों से भी अवगत कराया। कार्यक्रम से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक जल्द ही कुछ स्टार्टअप को कोरिया में अपना नवाचार दिखाने व बाजार तक पहुंचने का मौका मिलेगा। नई दिल्ली में यूनिकॉर्न इंक्यूबेटर की मदद से आईआईटी कानपुर के स्टार्टअप इंक्यूबेशन एंड इनोवेशन सेंटर (एसआईआईसी) की ओर से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें विशेषज्ञों के अलावा कोरिया के प्रमुख कंपनी एमवायएससी और अमोरेपैसिफिक के प्रतिनि...