फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 25 -- संकिसा। बौद्ध तीर्थ स्थली संकिसा में रविवार को कोरिया से आये बौद्ध अनुयाइयों ने स्तूप के पास बैठकर पूजा अर्चना की। अगरबत्ती, मोमबत्ती जलाकर पीपल के वृक्ष पर जल चढ़ाया। गाइड सत्यनरायन ने बताया कि कोरिया का दल दिल्ली से संकिसा पहुंचा है। इसमें 13 महिलाएं और 5 पुरुष हैं। सभी श्रद्धालु श्रावस्ती, कुशीनगर, कपिलवस्तु, गया, वाराणसी आदि जगहों पर जाकर भगवान बुद्ध के दर्शन करेंगे और 30 जनवरी को सभी वापस अपने देश चले जाएंगे। इस दल के साथ आये कोरिया के बौद्ध गुरु ह्मनगांक ने सभी को बुद्ध वंदना और पूजा पाठ कराया। संकिसा के महत्व को भी अनुयाइयों ने समझा। काफी देर तक अनुयायी यहां रुके और बड़े ध्यान के साथ पूजा अर्चना की। विदेशी अनुयाइयों को लोग देखते ही रह गये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.