नोएडा, दिसम्बर 16 -- नोएडा, संवाददाता। कोरियाई कंपनी प्रबंधन ने एक अन्य अपनी पर करोड़ों रुपये की मशीनें हड़पने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ फेज-2 थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दक्षिण कोरिया के रहने वाले ओह यंग किम ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया कि वह सेक्टर-150 स्थित एटीएस ली ग्रांड सोसाइटी में रहते हैं। वह कई वर्षों से भारत में रहकर कामटेक कंपोनेंट नाम से कंपनी चलाते हैं और उसके निदेशक हैं। उन्होंने वर्ष 2021 में हानिन टेक इंडिया कंपनी से मोबाइल उपकरण बनाने का पांच साल का करार किया था। इसके लिए करोड़ों रुपये की मशीन खरीदकर देनी थी। मशीन लगवाने के लिए सिलिकॉन एक्सपोर्ट ट्रेड कंपनी के मालिक धीरज भाटिया से हानिन टेक इंडिया प्रबंधन से करार किया था। दोनों के बीच सेक्टर-83 स्थित भू...