फतेहपुर, मार्च 26 -- फतेहपुर, संवाददाता रात को अज्ञात चोरों ने करियर के गोदाम के दो ताले तोड़ कर 1.80 हजार रुपए चोरी कर ले गए। पूरा वाकया सीसीटीवी में कैद हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। बिन्दकी नगर के कुंवरपुर रोड जयपुरिया स्कूल के समीप आधी रात को अज्ञात चोरों ने शैडो फैक्स कोरियर के गोदाम के दो ताले तोड़ दिए और अंदर घुसकर 1.80 लाख नगद चोरी कर ले गए। सुबह जब कोरियर के कर्मचारी पहुंचे तो चोरी की जानकारी हुई । मामले की सूचना पुलिस को दी गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और गोदाम के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखकर जांच शुरू कर दी है। कोरियर के मैनेजर संदीप कुमार ने चोरी की घटना की सूचना कोरियर के उच्च अधिकारियों को दे दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.