गाजियाबाद, फरवरी 4 -- दिल्ली से सटे गाजियाबाद की भारत सिटी सोसाइटी में तीन नाबालिग बहनों ने कथित तौर पर एक 'टास्क-बेस्ड' कोरियन लवर ऑनलाइन गेम के चक्कर में पड़कर बुधवार तड़के 2 बजे एक साथ बिल्डिंग की 9वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि तीनों लड़कियां ऑनलाइन गेमिंग की आदी थीं और उनका परिवार इस लत के खिलाफ था। यह भी बताया जा रहा है कि उन्होंने मौत से पहले सुसाइड नोट भी लिख छोड़ा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें दो-तीन साल पहले ऑनलाइन गेमिंग की लत लग गई थी। वे एक ऑनलाइन टास्क-बेस्ड कोरियन लवर गेम खेलती थीं। तीनों लड़कियां रेगुलर स्कूल भी नहीं जाती थीं। पुलिस ने उनके मोबाइल फोन से उस गेम का एक स्क्रीनशॉट भी बरामद किया है, जो वे खेलती थीं। इससे यह माना जा रहा है कि हो सकता है उन्होंने गेम के आखिरी टास्क को पूरा करने के लिए एक साथ...