बक्सर, फरवरी 20 -- पेज तीन के लिए ---- डुमरांव, संवाद सूत्र। कोरानसराय पुलिस ने पूर्व में पकड़े गए आरोपित की निशानदेही पर बक्सर नगर थाना क्षेत्र के शांति नगर मोहल्ले से एक महिला धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला की पहचान सोना देवी के रूप में हुई है। उसके पास से पुलिस ने 0.31 ग्राम हेरोइन को बरामद किया गया है। इससे पूर्व पुलिस ने मठिला गांव निवासी जयप्रकाश को गिरफ्तार किया था, जिसके पास से दो पुड़िया हेरोइन मिली थी। पूछताछ के दौरान जयप्रकाश ने गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी दी, जिसके आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला को गिरफ्तार कर लिया। स्थानीय पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर विशेष टीम गठित कर छापेमारी की गई। गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ में तस्करी नेटवर्क के संबंध में अहम सुराग मिले हैं। दोनों के खिल...