गंगापार, मई 30 -- उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। शुक्रवार को सीएचसी में उल्टी-दस्त और पेट दर्द के कई मरीज आये, जिनमें से अधिकांश को दवा देकर छोड़ दिया गया। जबकि तीन मरीज भर्ती किए गये थे। इनमें कुकुरहटा की काजल, तरांव के पियूष और रत्यौरा सुगन्धिया के राजीवकान्त तिवारी शामिल रहे। सीएचसी कोरांव के भर्ती वार्ड में मरीजों के लिए बनाये गये शौचालय टूटे फूटे और गन्दगी से पटे हैं। भर्ती किये गये मरीजों ने बताया कि बीमार व्यक्ति शौचालय में जाने से कतराते हैं, क्योंकि बदबू और गन्दगी से कोई वहां जाना नहीं चाहता। आरोप है कि इनकी कभी सफाई होती ही नहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.