गंगापार, जून 18 -- तहसील में एसडीएम आकांक्षा सिंह के विरुद्ध लगातार दस दिन से चल रही अधिवक्ताओं की हड़ताल जहां बुधवार को भी प्रशासन विरोधी नारेबाजी के साथ जारी रही वहीं फरियादी हड़ताल से लगातार परेशान हैं। तहसील कोराव में तैनात एसडीएम आकांक्षा सिंह पर मनमानी रवैये का आरोप लगाकर अधिवक्ता संघ पिछले दस दिन से हड़ताल पर है, जो बुधवार को भी जारी रही। हड़ताल की कमान संभाले बार के मुखिया राम बहादुर सिंह का कहना है कि इस संबंध में जिलाधिकारी को पत्रक भी भेजा जा चुका है। जल्द ही इनका ट्रांसफर यहां से नहीं होता तो जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष से संपर्क कर हड़ताल को और धार दिया जाएगा। उधर हड़ताल के चलते दूर दराज से तहसील पहुंचने वाले फरियादियों को भारी मुसीबत झेलनी पड़ रही है। वहीं अधिवक्ता संघ भी पीड़ित है। इस दौरान अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी और वकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.