गंगापार, फरवरी 22 -- विधान सभा कोरांव के मतदान केन्द्र चांदी पर बीएलओ कृष्ण कांत कामिल और विक्रमा कनौजिया ने एसआईआर महाभियान के अंतर्गत बूथ संख्या 252 पर फार्म छह के 16 फार्म, सात के तीन और फार्म आठ के दो आवेदन लिए। इसमें दो को छोड़कर कोई भी आवेदन सर्वर की कमी के कारण ऑलाइन नहीं हो पाया। इसी तरह बूथ संख्या 254 पर फार्म छह के चार, फार्म सात का केवल एक और फार्म आठ के भी दो ही आवेदन आए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...