प्रयागराज, नवम्बर 22 -- एसआईआर के प्रपत्रों को जमा करने में जहां पूरा जिला पीछे चल रहा है, वहीं कोरांव के सहायक अध्यापक अवधेश कुमार ने मिसाल कायम की है। बूथ संख्या 256 के बीएलओ अवधेश कुमार ने 100 फीसदी प्रपत्रों को बांटा, जमा कराया और डिजिटलाइज भी कर दिया। जिले में ऐसा करने वाले वो पहले बीएलओ बन गए हैं। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने अवधेश से सभी को नसीहत लेने के लिए कहा है। उन्होंने बताया कि ऐसे काम करने वाले जिले के पहले 10 बीएलओ को वो सम्मानित करेंगे। अवधेश के कपरिया स्थित बूथ पर कुल 881 मतदाता हैं। चार नवंबर से शुरू हुए एसआईआर अभियान में उन्होंने लगातार तेजी दिखाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.