फतेहपुर, जनवरी 10 -- जोनिहा। बिंदकी कोतवाली के कोरवा गांव में तीन रातों से लगातार चोरियों की वारदात से गांव के लोग दहशत में आ गए हैं। शुक्रवार रात एक सूने घर में चोरों ने घर में लगे दस ताले तोड़कर लाखों का माल पार दिया। इसके साथ ही एक और सूने मकान, दुकान और ट्रांसफार्मर की चोरी हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कोरवा गांव निवासी हाफिज नफीसुद्दीन उर्फ भिक्खू वर्तमान में मुंबई में रहते हैं। शुक्रवार रात चोरों ने घर के कुल दस ताले तोड़े और अंदर प्रवेश किया। उन्होंने घर में रखे बक्से, अलमारी और बेड सहित अन्य सामानों को निशाना बनाया। चोरी हुए सामान का सही आकलन मकान मालिक के लौटने के बाद ही हो पाएगा। पड़ोसी इजाजुद्दीन और कमर हाशमी ने बताया कि चोरों ने कई ताले तोड़े। घटना स्थल पर चोरों का एक चाबी का गुच्छा भी छूट गया है। शुक्रवार रात ही च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.