गोपालगंज, मार्च 10 -- कुचायकोट। एक संवाददाता । प्रखंड मुख्यालय के सभागार भवन में सोमवार को आयोजित होने वाली प्रखंड स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक कोरम के अभाव में स्थगित कर दिया गया। बैठक में महज सचिव सह सदस्य की उपस्थित नहीं होने से यह बैठक स्थगित कर दी गई। बीडीओ सुनील कुमार मिश्र ने कि सचिव सह बीएओ की रामनगर में ड्यूटी लगी है। जिसके कारण बैठक को स्थगित करना पड़ा। विदित हो इसके पहले सात फरवरी को उर्वरक निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई थी। उस समय भी कोरम के अभाव में बैठक स्थगित कर दिया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.