गढ़वा, दिसम्बर 5 -- गढ़वा। थाना क्षेत्र के मेढ़ना स्थित कोयल नदी से एक महिला का शव बरामद किया गया है। महिला की पहचान गढ़वा थाना क्षेत्र के मसूरिया गांव निवासी दौड़ खलीफा की पत्नी खुर्शीदा बीवी के रूप में हुई हैं। घटना के संबंध में बताया जाता है कि खुर्शीदा की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। वह घर से निकली पर वह नहीं लौटी। स्थानीय लोगों से उनके परिजनों की सूचना मिली। उसके बाद शव की पहचान हुई। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...