लोहरदगा, मार्च 19 -- कुडू, प्रतिनिधि।अवैध बालू उत्खनन और परिवहन पर रोक लगाने को लेकर कुडू थाना पुलिस ने मंगलवार की सुबह थाना क्षेत्र के दोबा बरटोली कोयल नदी में बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान बालू लदे पांच ट्रैक्टर को जब्त किया है। अभियान में थाना प्रभारी मनोज कुमार, एसआई दिनेश कुमार और पुलिस बल के जवान शामिल थे। पुलिस की इस कार्रवाई से बालू माफियाओं में खलबली मची हुई है। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि लगातार सूचना मिल रही थी कि सरकार के आदेश के बावजूद कुछ लोग कोयल नदी सहित अन्य नदियों से बालू उठाव कर बेचा जा रहा है। बालू परिवहन करने वाले ट्रैक्टर चालक रात के अंधेरे में ही काफी तेज गति से चलाते हैं। बालू के अवैध खनन की वजह से कई क्षेत्रों में टैक्टरों की आवाजाही बनी रहती है। तीन-चार बजे सुबह से ही तेज़ रफ़्तार ट्रैक्टरों की गड़गड़ाहट से घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.