पलामू, अगस्त 10 -- मेदिनीनगर। सावन पूर्णिमा के अवसर पर मेदिनीनगर के डिज्नीलैंड मेले में शनिवार को उमड़ी भीड़ से कोयल नदी पुल पर घंटों जाम की स्थिति बनी रही। सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक दोपहिया और चारपहिया वाहनों की लंबी कतारें लगी रही। यातायात प्रभारी और पुलिस बल लगातार प्रयास कर जाम को नियंत्रित करने का प्रयास किया। सद्दीक मंजिल चौक से शाहपुर विवेकानंद चौक तक वाहनों की लंबी लाइनें लगी थी। जाम के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो गया था। कई लोग गाड़ियां छोड़कर पैदल यात्रा करने को मजबूर हुए। दो एम्बुलेंस भी जाम में फंसी रहीं। मेदिनीनगर सिटी के अन्य हिस्से में भी गाड़ियां रेंगती नजर आई। जाम की सूचना पर करीब 3 बजे डीआईजी नौशाद आलम भी पुल पर पहुंचे व स्थिति का निरीक्षण किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...