गुमला, फरवरी 22 -- कामडारा। कामडारा प्रखंड स्थित कुरकुरा थाना क्षेत्र के गांव बेतरकेरा कोचरोटोली स्थित कोयल नदी के समीप पुटकल पेड़ के नीचे से रविवार को एक अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद किया गया। देर शाम शव की पहचान टिटीही महेन्द्र टोली निवासी 50 वर्षीय एतवा सुरीन के रूप में हुई।कुरकुरा थाना प्रभारी संजय मुंडा ने बताया कि मृतक केरल में बिल्डिंग निर्माण कार्य में मजदूरी करता था। काम के दौरान गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट लगी थी। करीब एक माह पूर्व वह घर लौटा था, जिसके बाद उसका मानसिक संतुलन बिगड़ गया। 19 फरवरी की दोपहर वह घर में जैकेट व मोबाइल छोड़कर अचानक दौड़ते हुए निकल गया था। इसके बाद परिजन उसकी तलाश कर रहे थे।रविवार को शव मिलने की सूचना पर परिजन थाना पहुंचे और पहचान की। पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया है।...