मिर्जापुर, सितम्बर 15 -- कैलहट, हिन्दुस्तान संवाद। जनपद के ग्रामीण ईंट निर्माता समिति की बैठक सोमवार को शिवशंकरी धाम स्थित समिति के कार्यालय पर हुई। अध्यक्ष सतेंद्र सिंह ने कहा ईंट भट्ठा व्यवसाय एक कुटीर उद्योग में आता है। इसमें ग्रामीण क्षेत्र के गरीब तबके के लोग काम करके अपने परिवार का भरण पर पोषण करते हैं। बढ़ती मंहगाई के चलते भट्ठे का कारोबार में काफी मंदी आ गई है। किसी तरह से भट्ठे को संचालित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोयले पर जीएसटी को 5 प्रतिशत से बढ़ाकर 18 प्रतिशत करने से भट्ठे के व्यापार पर बहुत ही प्रतिकूल असर पड़ेगा। पहले से ही ईंट बिक्री पर जीएसटी एक प्रतिशत से बढ़ाकर 6 प्रतिशत किया गया। उन्होंने पांच प्रतिशत कोयले पर और ईंट की बिक्री पर एक प्रतिशत जीएसटी करने की मांग की। ईंट पथाई एक नवंबर से और जुलाई का काम एक फरवरी से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.