धनबाद, दिसम्बर 1 -- धनबाद, विशेष संवाददाता। कोयले की मांग घटने से ईसीएल में नकदी संकट (कैश फ्लो क्राइसिस) ड्यूटी आदि की स्थिति है। मौजूदा संकट से उबरने के लिए ईसीएल प्रबंधन खर्च कटौती कर रहा है। इसके लिए संडे ड्यूटी बंद करने सहित कई कदम उठाए जा रहे हैं। इसकी पुष्टि ईसीएल प्रबंधन की ओर से जारी पत्र में की गई है। दो दिन पूर्व राजमहल एरिया प्रबंधन की ओर से जारी पत्र में स्पष्ट कहा गया कि कोयले की मांग में कमी के कारण खर्च कटौती के लिए अनिवार्य सेवा को छोड़कर बाकी कर्मियों की संडे ड्यूटी बंद करने का निर्णय लिया गया है। पत्र में इस बात का भी उल्लेख है कि कैश फ्लो संकट के कारण बीते दो-तीन महीने से वेतन भुगतान भी नियमित नहीं है। मामले पर सूत्रों का कहना है कि पावर सेक्टर से कोयले की डिमांग कम होने के कारण ईसीएल से कोयले का उठाव कम हो रहा है। स्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.