देवघर, फरवरी 14 -- सारठ। सारठ-चितरा मुख्य सड़क पर गंडा गांव के समीप कोयला लोड बाइक के धक्के से बीएसएफ जवान घायल हो गया। घटना के संबंध में बताया गया कि थाना क्षेत्र के महापुर गांव निवासी बीएसएफ जवान अमित कुमार पांच दिन पूर्व छुट्टी लेकर घर आया था। गुरुवार देर रात सारठ की ओर से बाइक से घर जा रहा था। उसी दौरान चितरा की ओर से आ रही कोयला लोड बाइक से टकरा जाने से बीएसएफ का जवान सड़क पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे उठाकर सारठ सीएचसी पहुंचाया। जहां पर मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया। बताया गया कि उनके एक पैर में गम्भीर चोट आई है जिससे जख्मी हो गया है। वहीं कोयला लोड बाइक चालक बाइक छोड़कर मौके पर से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही सारठ थाना के एएसआई जमशेद आलम मौके पर पहु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.