मुजफ्फरपुर, फरवरी 5 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के महमदपुर चकिया स्थित सरैया-मोतीपुर मार्ग पर गुरुवार को कोयला लोड ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका बायां पैर फ्रैक्चर हो गया। ट्रक छोड़कर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल पारू थाने के दुखन सरैया निवासी रघुनंदन राम के पुत्र सुधीर कुमार (26) को सीएचसी सरैया में भर्ती कराया। वहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक को एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कोयला लोड ट्रक सरैया की ओर से मोतीपुर जा रहा था, जबकि बाइक सवार सुधीर कुमार अपने घर से सरैया बाजार की ओर आ रहा था। इसी दौरान महमदपुर चकिया स्थित पेट्रोल पंप के समीप ट्रक ने बाइक में ठोकर मार दी। पुलिस ने ट्...