पाकुड़, जनवरी 4 -- अमड़ापाड़ा। आलूबेड़ा-अमड़ापाड़ा कोयला परिवहन मार्ग पर बरमसिया गांव के समीप शनिवार दोपहर एक कोयला ट्रेलर धूं-धूं कर जल उठा। अचानक हुई इस घटना से सड़क पर अफरा-तफरी मच गई, हालांकि इस हादसे में चालक और उपचालक बाल-बाल बच गए। बताया जाता है कि शनिवार को कोयला ढुलाई बंद रहने के कारण 18 चक्का ट्रेलर (जेएच-02 बीवी 8938) सड़क किनारे खड़ा था। इस दौरान चालक और सह-चालक वाहन का टायर बदलने का प्रयास कर रहे थे। तभी अचानक बैटरी में शॉर्ट सर्किट होने से केबिन के भीतर आग लग गई। कुछ ही देर में लपटें इतनी तेज हो गईं कि पूरे केबिन को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की जानकारी मिलते ही कोल प्रबंधन द्वारा तत्परता दिखाते हुए पानी का टैंकर भेजा गया, जिसकी मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया। गनीमत रही कि आग ट्रक के पिछले हिस्से में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.