सोनभद्र, फरवरी 5 -- सिंगरौली,हिंदुस्तान संवाद। कोयला लदे ट्रेलर की चपेट में आकर एक बाइक सवार दंपती की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। सिगरौली के बरगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ोखर गांव के पेट्रोल पम्प के नजदीक गुरुवार शाम लगभग पांच बजे हुए हादसे के बाद आक्रोशित भीड़ ने हाइवे को जाम कर दिया। मृतकों की पहचान बलिराम साकेत और उनकी पत्नी सुनीता साकेत के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक दम्पति बाइक से कसर से अपने घर बड़ोखर जा रहे थे। दंपती के पुत्र का विवाह होने वाला था जिसकी तैयारियों में जुटे थे। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है। जाम की सूचना मिलते ही बरगवां थाना निरीक्षक मोहम्मद समीर, मोरवा निरीक्षक कपूर त्रिपाठी तथा गोरबी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रुद्र प्रताप सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों द्वारा आ...